ePaper

बकाया मांगने पर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट

Updated at : 26 Mar 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
बकाया मांगने पर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट

हिलसा (नालंदा) : बकाया पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ की व दुकानदार के साथ मारपीट की. घटना हिलसा शहर के स्टेशन रोड की है. सूत्रों के अनुसार हिलसा शहर के स्टेशन रोड स्थित मुकेश नामक किराना स्टोर से एक युवक विश्वास पर सामान उधार ले जा रहा था. काफी उधार का पैसा […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : बकाया पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ की व दुकानदार के साथ मारपीट की. घटना हिलसा शहर के स्टेशन रोड की है. सूत्रों के अनुसार हिलसा शहर के स्टेशन रोड स्थित मुकेश नामक किराना स्टोर से एक युवक विश्वास पर सामान उधार ले जा रहा था. काफी उधार का पैसा हो जाने के बाद बीते रविवार की शाम को दुकानदार ने पैसे का तगादा किया.

इस पर युवक आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया. कुछ समय के बाद आठ-दस की संख्या में अपने सहयोगियों के साथ पुनः दुकान पर आया और अचानक तोड़फोड़ व सामान को सड़कों पर फेंकने लगा.
दुकानदार मुकेश कुमार ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमराज चौहान दलबल के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने हिलसा थाने में आवेदन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन