किरायेदार को फंसाने के लिए मकान मालिक ने खुद को मारी गोली

Updated at : 28 Sep 2018 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
किरायेदार को फंसाने के लिए मकान मालिक ने खुद को मारी गोली

बिहारशरीफ : बिहार के बिहारशरीफ जिला के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरूद्दीनगंज मोहल्ले में एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को फंसाने के लिए खुद को ही गोली मार ली. यह घटना गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटी. जख्मी मकान मालिक प्रेमजीत शंभू है, जबकि उनका किरायेदार गुड्डू राकेश हैं. सूत्रों के अनुसार […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार के बिहारशरीफ जिला के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरूद्दीनगंज मोहल्ले में एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को फंसाने के लिए खुद को ही गोली मार ली. यह घटना गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटी. जख्मी मकान मालिक प्रेमजीत शंभू है, जबकि उनका किरायेदार गुड्डू राकेश हैं. सूत्रों के अनुसार मकान मालिक प्रेमजीत का अपने किरायेदार गुड्डू से कुछ विवाद हुआ था. किरायेदार के अनुसार मकान मालिक नशे में धुत था. गुरुवार की देर रात्रि जब सभी लोग सोये थे तो इसी दौरान मकान मालिक हाथ में पिस्टल लेकर अपने किरायेदार गुड्डू को गाली- गलौज करने लगा.

किरायेदार ने बताया कि मैं अपने मकान मालिक को समझाने बुझाने लगा तो इसी दौरान उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी. कुछ देर बाद मकान मालिक ने खुद जांघ के पास गोली मारकर जख्मी कर लिया. इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागने लगे.

हादसे की सूचना पाकर दलबल के साथ लहेरी थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव घटनास्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मकान मालिक के कमरे की तलाशी के दौरान एक पिस्टल बरामद किया गया है. जख्मी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. इस संबंध में किरायेदार द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन