डायन का आरोप लगा दबंगो ने महिला पीटा, विरोध करने पर पति को...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 4:35 PM
नालंदा : बिहारमें नालंदा के एकंगरसरायमें स्थानीय थाने के महाराजगंज गांव के कुछ दबंग लोगों ने एक महिला को डायन कहकर गाली गलौज व मारपीट करने लगा, मारपीट का विरोध करने पर महिला के पति नरेश उर्फ कंचन लाल को भी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल नरेश उर्फ कंचन […]
नालंदा : बिहारमें नालंदा के एकंगरसरायमें स्थानीय थाने के महाराजगंज गांव के कुछ दबंग लोगों ने एक महिला को डायन कहकर गाली गलौज व मारपीट करने लगा, मारपीट का विरोध करने पर महिला के पति नरेश उर्फ कंचन लाल को भी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल नरेश उर्फ कंचन लाल का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
घटना के संबंध में पीड़िता महाराजगंज गांव निवासी रिंकू देवी ने बताया कि रविवार को दिन में हमलोग अपने घर में भोजन कर रहे थे कि गांव के ही कृष्ण प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ घर में घुस गया और डायन कहकर मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा, जिसका विरोध मेरे पति नरेश उर्फ कंचन लाल के करने पर उनके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना से पूरे परिवार दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










