उपवास करने वाली दो बहनों की तबीयत बिगड़ी, गयी जान

Updated at : 23 Aug 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
उपवास करने वाली दो बहनों की तबीयत बिगड़ी, गयी जान

सरमेरा/बिंद(नालंदा). सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव में उपवास के बाद दो चचेरी बहनों की तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गयी. मृतकाें में प्रमोद कुमार की 11 वर्षीया पुत्री सिंपी कुमारी और सुबोध कुमार की 10 वर्षीया पुत्री मुस्कान कुमारी है. सुबोध रिश्ते में प्रमोद के छोटे भाई हैं. बुधवार की दोपहर गांव […]

विज्ञापन

सरमेरा/बिंद(नालंदा). सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव में उपवास के बाद दो चचेरी बहनों की तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गयी. मृतकाें में प्रमोद कुमार की 11 वर्षीया पुत्री सिंपी कुमारी और सुबोध कुमार की 10 वर्षीया पुत्री मुस्कान कुमारी है. सुबोध रिश्ते में प्रमोद के छोटे भाई हैं. बुधवार की दोपहर गांव से दो बहनों की एक साथ अर्थी निकलने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें सोमवारी के मौके पर पिछले दो दिनों से उपवास पर थी. दोनों बहनें गांव के ही मध्य विद्यालय में पांचवीं और चौथी कक्षा की छात्रा थी.

दोनों बहनें गंगाजल लाने गयी थीं उमानाथ : गांव में ही शिव मंदिर के जीर्णोद्वार का कार्यक्रम था. इसलिए दोनों बहनें उपवास के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कलशयात्रा के साथ बाढ़ के उमानाथ से गंगाजल लाने गयी थीं. इसी दौरान रास्ते में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने बताया कि मुस्कान ने पेट दर्द की शिकायत की और कराहने लगी. दूसरी ओर सिंपी ने भी सिर में भारी दर्द होने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन