अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Updated at : 07 May 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा

बिहारशरीफ : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. यह घटना रविवार की दोपहर सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित हनुमान कोल्ड स्टोरेज के समीप हुई. मृतक युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में की गयी है. […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. यह घटना रविवार की दोपहर सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित हनुमान कोल्ड स्टोरेज के समीप हुई. मृतक युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में की गयी है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपनी दुकान से निकला था. इसी दौरान एनएच 31 स्थित हनुमान कोल्ड स्टोरेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी. तत्पश्चात, युवक सड़क पर जा गिरा जिसे वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया. इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया.
इस हादसे में मृतक युवक की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने मोहल्ले में ही किराना की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. मृतक के दो पुत्र हैं. घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ-पटना मुख्य मार्ग को जलालपुर मोहल्ले के पास जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना पाकर सोहसराय थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद समेत कई पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. इधर, घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. सदर अस्पताल में मृतक की पत्नी समेत परिवार की अन्य महिलाएं दहाड़ मारकर रो रही थीं. शव से लिपटकर रो रही मृतक की पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंचे सोहसराय थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद ने शव को बरामद कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन