फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Updated at : 04 May 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. मृत युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव निवासी शंभू महतो के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ टुनटून के रूप में हुई है़ घटना के कारण का पता नहीं चला है़ […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. मृत युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव निवासी शंभू महतो के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ टुनटून के रूप में हुई है़ घटना के कारण का पता नहीं चला है़ वह राजमिस्त्री का काम करता था़ रोहित के पिता शंभू महतो ने बताया कि वह पिछले 30 अप्रैल को शादी समारोह में भाग लेने राजगीर गया था. गुरुवार को वहां से लौटने के बाद परिवार के किसी सदस्य से अच्छी तरह से बात नहीं कर रहा था़ इसके बाद गुरुवार को उसने आत्महत्या कर ली़ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पिता ने बताया कि सपने में भी ऐसी अनहोनी की आशंका नहीं थी. परिजनों की सूचना पर दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल मेहनौर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल ने बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज कर लिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन