भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

Updated at : 29 Mar 2018 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

नालंदा (नूरसराय): भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया को बुधवार की देर शाम जान मारने की धमकी फोन पर दी गयी है. वहीं, गुरुवार को छोटे मुखिया ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है. पीड़ित छोटे मुखिया ने बताया कि बुधवार की देर शाम आठ बज कर 12 मिनट पर […]

विज्ञापन

नालंदा (नूरसराय): भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया को बुधवार की देर शाम जान मारने की धमकी फोन पर दी गयी है. वहीं, गुरुवार को छोटे मुखिया ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है. पीड़ित छोटे मुखिया ने बताया कि बुधवार की देर शाम आठ बज कर 12 मिनट पर 9955009598 नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया और बोला कि मैं सुधीर सिंह बोल रहा हूं, तुम नेता बनाते हो, तुम राजनीति करना छोड़ दो, नहीं तो जान मार देंगे. इतना ही नहीं फोन पर गाली-गलौज भी किया.

छोटे मुखिया ने यह भी बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बेगमपुर स्थित दिघी पोखर के पास एक बड़ा पीपल का पेड़ काटा जा रहा था. इस बात को मेहंदीनगर गांव के ग्रामीणों से शिकायत मिली. इस बात को लेकर कौशलेंद्र कुमार ने सीओ व थानाप्रभारी से शिकायत की थी. इसके कारण धमकी दी जाने की आशंका उन्होंने जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन