सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Updated at : 04 Jan 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

नूरसराय अस्पताल का किया गया निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिये गये कई टास्क मरीजों के इलाज में कोताही नहीं बिहारशरीफ : जिले के नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद ने अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी जायजा […]

विज्ञापन

नूरसराय अस्पताल का किया गया निरीक्षण

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिये गये कई टास्क
मरीजों के इलाज में कोताही नहीं
बिहारशरीफ : जिले के नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद ने अस्पताल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी जायजा लिया. हालांकि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर व अन्य कर्मी उपस्थित पाये गये. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई टास्क दिये.
बेहतर इलाज के प्रति तत्पर रहें कर्मी व डॉक्टर
अस्पताल के निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा कि डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक रोगियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के प्रति तत्पर रहें. यानि की अस्पताल में समय पर उपस्थित रहें,ताकि इलाज को आये रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके.अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयां हमेशा पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहे. इसके लिए समय-समय पर जरूरतमंद दवाओं का जिला भंडार से दवा का उठाव किया जाये. ताकि मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श पर जीवनरक्षक दवा सहजता पूर्वक उपलब्ध करायी जा सके.
साफ-सफाई पर भी दें ध्यान
सिविल सर्जन डॉ सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिए वार्डों से लेकर अस्पताल परिसर की सफाई नियमित रूप से कराने की व्यवस्था सुनिश्चित रखेंगे. सफाई कर्मी हमेशा सफाई करते रहें. ताकि अस्पताल में गंदगी नहीं फैल सके.साथ ही पीएचसी के अंतर्गत संचालित सब सेंटरों का निरीक्षण करते रहें और इसकी सूचना उपलब्ध करायें. जिससे पता चल सके कि सब सेंटरों की चिकित्सा व्यवस्था का. सब सेंटरों का औचक निरीक्षण भी नितांत आवश्यक है. सेंटरों पर एएनएम समय पर उपस्थित रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन