91 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

Updated at : 03 Jan 2018 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
91 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

राजगीर : ग्रामीण कार्य विभाग योजना के तहत अंडवस से धरहरा तक 91 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पथ का शिलान्यास मंगलवार को ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है. सूबे के हर गांव […]

विज्ञापन

राजगीर : ग्रामीण कार्य विभाग योजना के तहत अंडवस से धरहरा तक 91 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पथ का शिलान्यास मंगलवार को ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है. सूबे के हर गांव टोला को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है.

गांवों में सड़क निर्माण होने से गांव का विकास स्वत: ही होने लगता है. पहले किसानों को अपने फसलों को बेचने के लिए सिर पर या बैलगाड़ी या अन्य साधन से शहर तक ले जाना पड़ता था. आज स्थिति यह है कि किसानों की फसल खरीदने के लिए शहर ही गांव तक आ रहा है. मसलन व्यापारी खुद ही वाहन लेकर गांव तक आ रहे हैं.

100 से 500 आबादी वाले गांव में भी सड़क निर्माण की योजना : मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2020 तक राज्य के हर गांव चाहे तो 100 आबादी वाला गांव की क्यों न हो वहां भी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि 500 आबादी वाले गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने संत हरिहर राइस मील का भी उद्घाटन किया.
स्मार्ट विलेज योजना के तहत चकाचक होंगे गांव : श्री कुमार ने कहा कि गांवों में बेहतर नागरिक सुविधा बहाल करने को लेकर स्मार्ट विलेज का निर्माण किया जा रहा है. जिस पर काम चल रहा है. आने वाले दिनों में गांवों में भी शहरों जैसी सुविधा होगी, गांव शहर से कम नहीं दिखेगा. इसके लिए गांव वाले को भी सजग रहने की आवश्यकता है. चुकी गांव में नगर पंचायत या नगर निगम नहीं होता इस वजह से गांव की साफ-सफाई की व्यवस्था ग्रामीणों को ही देखना होगा.
गांवों में बिछाया जा रहा नहरों का जाल
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की पैमार सिंचाई योजना और पंचाने सिंचाई योजना से की जितनी भी नहरें हैं सभी की खुदाई का काम इसी साल पूरा कर लिया जायेगा. सभी नहरों के खुदाई और उड़ाही के लिए टेंडर निकाला जा चुका है. उन्होंने कहा कि किसानों के फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुलभ बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.
इस अवसर पर राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, बीडीओ आनंद मोहन, जदयू नेता मुन्ना कुमार, रजनीश कुमार सिंह, मीरा कुमारी, रंजीत कुमार उर्फ छोटे केडी यादव, गोलू यादव, रणवीर यादव, बादल कुमार, मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि रामजी यादव, महेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन