132 योजनाओं का उद्घाटन तो 114 की रखी जायेगी आधारशिला

Updated at : 27 Dec 2017 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
132 योजनाओं का उद्घाटन तो 114 की रखी जायेगी आधारशिला

बिहारशरीफ : विकास यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार करीब सात सौ करोड़ यानी सात अरब रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. उद्घाटन व शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं की फाइनल सूची जिला प्रशासन द्वारा तैयार कर ली गयी है. इसमें 9763.044 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया जाना है. जबकि 69865.556 […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : विकास यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार करीब सात सौ करोड़ यानी सात अरब रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. उद्घाटन व शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं की फाइनल सूची जिला प्रशासन द्वारा तैयार कर ली गयी है. इसमें 9763.044 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया जाना है.

जबकि 69865.556 लाख रुपये की योजनाओं की आधारशिला सीएम के हाथों रखी जायेगी. विकास यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के द्वारा 30 दिसंबर को एकंगरसराय के चमहेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. उद्घाटन के लिए 132 योजनाओं की सूची प्रशासन द्वारा तैयार की गयी है. इसी प्रकार शिलान्यास के लिए 114 योजनाओं को शामिल किया गया है. दो दिवसीय समीक्षा सह विकास यात्रा 29 व 30 दिसंबर को तय है.

यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं. यात्रा को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं. समीक्षा बैठक 29 दिसंबर को राजगीर के कन्वेंशन हॉल में की जायेगी. शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं में सर्वाधिक स्थानीय क्षेत्र अभिकरण की 26 योजनाएं हैं. इस विभाग द्वारा 3681.880 लाख रुपये की योजनाओं को रखा गया है. इसी प्रकार ग्रामीण कार्य विभाग की 25 योजनाएं शामिल हैं. उद्घाटन के लिए 132 योजनाएं तैयार की गयी है.

इसमें सर्वाधिक 96 योजनाएं नगर विकास एवं आवास विभाग की है. इधर सीएम की यात्रा को लेकर एकंगरसराय के चमहेड़ा गांव में विकास कार्यों को मूर्त रूप देने में अधिकारी लगे हैं. चमहेड़ा गांव में सात निश्चय योजना के तहत हर घर में शौचालय, हर घर में नल का जल, हर घर में बिजली, गांव में गली-नाली पक्कीकरण, समेत अन्य कई प्रकार की योजनाओं का कार्य युद्ध स्तर जारी है.

उद्घाटन-शिलान्यास के लिए 246 योजनाओं की सूची तैयार
जिलावासियों को अरबों रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम
विकास कार्य एक नजर में
कार्यकारी एजेंसी योजनाओं की संख्या
भवन प्रमंडल नालंदा 10
पथ प्रमंडल 09
जिला शहरी विकास अभिकरण 03
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल नालंदा 19
ग्रामीण कार्य विभाग 25
स्थानीय क्षेत्र अभिकरण संगठन 26
बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल नालंदा 05
सहकारिता विभाग 01
नगर विकास एवं आवास विभाग 12
जिला उद्योग केंद्र 01
कृषि विभाग 02
महिला विकास निगम 01
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन