घर से 60 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Updated at : 25 Dec 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
घर से 60 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

बिहारशरीफ : घर में जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गये 60 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है. उक्त बातों की जानकारी एसडीपीओ निशित प्रिया ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर मोहल्ला स्थित शंकर महतो के घर में भारी मात्रा में विदेशी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : घर में जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गये 60 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है. उक्त बातों की जानकारी एसडीपीओ निशित प्रिया ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर मोहल्ला स्थित शंकर महतो के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब को जमीन के अंदर गाड़ कर रखा गया है.

सूचना के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित एक टीम द्वारा उक्त घर में छापेमारी की गयी. यह छापेमारी रविवार की अहले सुबह की गयी. छापेमारी के दौरान घर के एक कमरे के जमीन के अंदर छोटे ड्राम में रखे गये सभी शराब की बोतल बरामद कर ली गयी. जब्त शराब झारखंड निर्मित है. छापेमारी की भनक लगते ही गृहस्वामी घर छोड़कर फरार हो गया. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

इस संबंध में आरोपित के खिलाफ एक कांड दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन