शराब के धंधे में प्रयुक्त 17 वाहन नीलाम

बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय सोगरा हाईस्कूल में कैंप लगाकर वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू की देखरेख में शराब के धंधे में प्रयुक्त वाहनों की नीलामी की गयी. नीलामी के लिए कुल 38 वाहनों को रखा गया था. इनमें से 20 वाहनों के ही खरीदार मिल सके. नीलाम होनेवाले वाहनों में अधिकतर बाइक शामिल हैं. वरीय […]
बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय सोगरा हाईस्कूल में कैंप लगाकर वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू की देखरेख में शराब के धंधे में प्रयुक्त वाहनों की नीलामी की गयी. नीलामी के लिए कुल 38 वाहनों को रखा गया था. इनमें से 20 वाहनों के ही खरीदार मिल सके. नीलाम होनेवाले वाहनों में अधिकतर बाइक शामिल हैं. वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू ने बताया कि वाहनों की नीलामी से प्रशासन को सात लाख रुपये प्राप्त हुए हैं. अधिकतम बोली के आधार पर वाहनों को नीलाम किया गया.
शराबबंदी होने के बाद इन वाहनों से शराब बरामद की गयी थी. जिला प्रशासन ने इन वाहनों की नीलामी का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था. आदेश मिलने के बाद नीलामी की गयी. उन्होंने बताया कि डीएम का आदेश है कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन की जाये. नीलामी कार्यक्रम में एमवीआई संजय कुमार, परिवहन विभाग व सामान्य शाखा के कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




