छपरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक घेरकर मारी गोली,बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को अपराधियों ने छपरा में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. यह घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित वास्तु बिहार के समीप की है.
छपरा. भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को अपराधियों ने छपरा में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. यह घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित वास्तु बिहार के समीप की है. जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी मनीष कुमार राय के रुप में हुई है. जख्मी युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार मनीष अपने बड़े भाई पंकज कुमार के साथ किसी कार्य को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के उमधा गांव जा रहा था. इसी क्रम में बीच फोरलेन स्थित वास्तु विहार के समीप चार बाइक सवार 8 लोगों ने उसे घेर लिया और उसे गोली मार दिया. जिससे वह जखमी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक सवार फरार हो गए. पुलिस के अनुसार गोली युवक के गले और कान के मध्य को चीरती हुई निकल गई है.
युवक की स्थिति खतरे से बाहर है. दो नामजद सहित आठ के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया गया है. थानाप्रभारी के अनुसार फोरलेन स्थित वास्तु विहार के समीप मनीष कुमार को बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है. इस मामले में जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




