सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, गम में डूबे लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 9:48 PM
औराई थाना क्षेत्र के औराई-रुन्नीसैदपुर मार्ग पर रामखेतारी गांव में गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए सात लोगों में से एक की मौत पटना के एक निजी क्लीनिक में सोमवार को हो गयी.
औराई-रुन्नीसैदपुर सड़क पर गुरुवार की रात हुई थी दुर्घटना पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था युवक का इलाज औराई. थाना क्षेत्र के औराई-रुन्नीसैदपुर मार्ग पर रामखेतारी गांव में गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए सात लोगों में से एक की मौत पटना के एक निजी क्लीनिक में सोमवार को हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के परसामा गांव निवासी पंकज कुमार (23) पिता गौरीशंकर दास के रूप में हुई है. वहीं दो अन्य बाइक सवार जख्मी मनोज दास व गोविंद दास का एसकेएमसीएस में इलाज चल रहा है़ पटना से युवक का शव अभी तक गांव नहीं पहुंचा है़ मौत की सूचना मिलते ही परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया. युवक की गर्भवती पत्नी को घटना की सूचना नहीं दी गयी है. विदित हो कि गुरुवार की रात बाइक व ऑटो की टक्कर में सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गये थे़ इनमें से ऑटो पर सवार चार लोगों को सीएचसी से इलाज के बाद छोड़ दिया गया था़ वहीं तीन बाइक सवार में से दो का इलाज अब भी चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










