बेंगलुरु में साहेबगंज के युवक की मौत

बेंगलुरु में साहेबगंज के युवक की मौत
साहेबगंज. भलुही खान निवासी रामनारायण सहनी के पुत्र अमरनाथ कुमार सहनी (26) की संदिग्ध मौत रविवार को बंगलौर में हो गयी. उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सभी लोग ढांढ़स बंधाने में लगे थे. परिजनों के अनुसार, वह माहभर पहले बेंगलुरु गया था. वहां पाइप लाइन की कंपनी में मजदूरी करता था. उसके साथ काम करने वाले मजदूर ने घर वालों को उसकी मौत की सूचना मोबाइल पर दी. बताया कि वह अपने कमरे में सोया था. सुबह नौ बजे मजदूरों ने देखा कि वह अपने बेड पर मृत पड़ा है. वह तीन पुत्रों का पिता था. उसका शव सोमवार को घर पर पहुंचेगा. वह जिस कंपनी में मजदूरी करता था, उस कपनी ने घर पर शव भेजने की व्यवस्था की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




