ePaper

चोरी के टैब व मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 14 Apr 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के टैब व मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने जगदीशपुर बघनगरी पंचायत के मथुरापुर मुकुंद गांव में छापेमारी कर चोरी के टैब व मोबाइल के साथ मणिभूषण कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सकरा़ पुलिस ने जगदीशपुर बघनगरी पंचायत के मथुरापुर मुकुंद गांव में छापेमारी कर चोरी के टैब व मोबाइल के साथ मणिभूषण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने टैब व मोबाइल बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि विगत जनवरी महीना में रूपनपट्टी गांव निवासी नंदकिशोर महतो के यहां से टैब, मोबाइल आदि की चोरी हुई थी, जिसका सकरा थाना में केस दर्ज कराया गया था. पुलिस को चोरी का टैब घर पर रखने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया गया़ थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन