youth arrested blackmailing: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की फोटो की वायरल, ब्लैकमेलर युवक पहुंचा जेल
प्रतीकात्मक तस्वीर
youth arrested blackmailing: हथौड़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का यौन शोषण करने और शादी का दबाव बनाने पर उसकी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर के हथौड़ी से रौशन कुमार की रिपोर्ट
youth arrested blackmailing: थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती का पांच वर्षों तक यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कथित प्रेमी द्वारा ब्लैकमेलिंग और लगातार दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार न्याय के लिए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. लिखित आवेदन मिलते ही हथौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया है. थाने में हुई पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
शादी का दबाव बनाने पर सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें
पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक, युवक से करीब पांच साल पहले उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए. आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लगातार पांच वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा. इस बीच जब लड़की ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक मुकर गया और उसने युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल कर दीं. इसके बाद भी आरोपी कथित प्रेमी युवती को तरह-तरह से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा.
आरोपी ने कबूला गुनाह, पुलिस ने भेजा जेल
लगातार मिल रही धमकियों से थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल में युवती के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर रखे हुए थे. थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है. पुलिस को उसके पास से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










