brother murder muzaffarpur:  पारिवारिक कलह में वारदात, छोटे भाई ने पत्थर से कूचकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

brother murder muzaffarpur: मुशहरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पारिवारिक कलह के दौरान छोटे भाई अशोक महतो ने बड़े भाई संतोष के सिर पर पत्थर (जांता) से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानिए पुरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट

brother murder muzaffarpur: मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक के निकट रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने कथित तौर पर अपने सगे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय संतोष महतो के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

सुबह-सुबह शुरू हुआ विवाद  बन गया खूनी खेल

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के भीतर ही दोनों भाइयों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटा भाई आपा खो बैठा. आरोपी छोटे भाई अशोक महतो ने घर में रखे जांता (भारी पत्थर) से संतोष के सिर पर जोरदार वार कर दिया. पत्थर का वार इतना घातक था कि संतोष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की भयावहता को देखकर आसपास के लोग सहम गए. वारदात की सूचना मिलते ही मुशहरी थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन