दिल्ली से कार से आ रहे युवक की यूपी में ट्रक की ठोकर से मौत

Updated at : 28 Jan 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से कार से आ रहे युवक की यूपी में ट्रक की ठोकर से मौत

दिल्ली से कार से आ रहे युवक की यूपी में ट्रक की ठोकर से मौत

विज्ञापन

मउ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई घटना, ट्रक छोड़ भागे चालक बहनोई की कार से दिल्ली से साहेबगंज के लिए चला था युवक साहेबगंज. बसंतपुर चैनपुर पंचायत के मधुबनी निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ राणा सिंह (38) की मौत 27 जनवरी को यूपी के मऊ जिले के रानीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार में ट्रक की ठोकर लगने से हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. चाचा रमण कुमार उर्फ छोटन एवं सर्वेश कुमार ने बताया कि वे अपने बहनोई की कार से दिल्ली से साहेबगंज के लिए चले थे. इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र आदित्य राज के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया. युवक 22 वर्षीय पुत्र एवं 20 वर्षीया पुत्री के पिता थे. सोमगढ़ चौक पर कपड़ा का व्यवसाय करते थे. देर शाम तक शव घर पर नहीं पहुंचा था. उनकी मौत पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद गुप्ता, जद यू नेता सुबोध शंकर कुमार उर्फ राजकुमार,जद यू के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, लोजपा (आर) के जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार पासवान आदि ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन