अश्लील गाने के साथ महिला सिपाही का वीडियो किया अपलोड

Updated at : 09 May 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील गाने के साथ महिला सिपाही का वीडियो किया अपलोड

अश्लील गाने के साथ महिला सिपाही का वीडियो किया अपलोड

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिला पुलिस बल में तैनात एक महिला सिपाही का इंस्टाग्राम पर निजी वीडियो अपलोड किया गया है. इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही है. फर्जी इंस्टाग्राम आइडी को हैंडल करने वाले शातिर ने सिपाही के वीडियो पर अश्लील गाने व बातों को लिखा है.पीड़िता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें जिस इंस्टाग्राम आइडी से वीडियो अपलोड हुआ है उसके हैंडलर को आरोपी बनाया है. महिला सिपाही ने बताया है कि इसकी जानकारी उसे दो मई को हुई. इस इंस्टाग्राम आइडी पर जो भी वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं, वह उसके पहले के वीडियो हैं. इस आइडी के हैंडलर के द्वारा उनकी व्यक्तिगत फोटो व वीडियो को अश्लील गानों के साथ अपलोड करके उनकी सामाजिक व व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन