वंदे भारत चलेगी, कोचिंग डिपो के लिए तलाश रहे जगह

Published at :11 Feb 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
वंदे भारत चलेगी, कोचिंग डिपो के लिए तलाश रहे जगह

वंदे भारत चलेगी, कोचिंग डिपो के लिए तलाश रहे जगह

विज्ञापन

-मुजफ्फरपुर से न्यूजलपाइगुड़ी तक ट्रेन चलाने की प्लानिंग-रेलवे की प्राथमिकता में होने की वजह से दिख रही है तेजी

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के साथ ही वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन चलाने के बाबत तैयारी तेज कर दी गयी है. इस हाइस्पीड ट्रेन के लिए अलग से डिपो अनिवार्य होता है.ऐसे में सोनपुर मंडल के अधिकारियों की टीम कोचिंग डिपो के लिए जगह की तलाश कर रही है. मंडल के सीनियर अधिकारियों के अनुसार मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर मोतिहारी रेलखंड पर कोई एक जगह की तलाश की जा रही है. जिस पर जल्द ही मुहर लगेगी. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से न्यूजलपाइगुड़ी तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की प्लानिंग रेलवे की प्राथमिकता है. साथ ही मुजफ्फरपुर-रांची वंदे भारत चलाने की योजना भी प्रस्तावित है. रेलवे बोर्ड की ओर से भी इस मामले में मॉनीटरिंग हो रही है. बता दें कि पटना में वंदे भारत के लिए कोचिंग डिपो तैयार किया गया था.

मेंटेनेंस के लिए आधुनिक होगा कोचिंग डिपो

चिह्नित जगह पर नया कोचिंग डिपो बनने के बाद ट्रेनों की अत्याधुनिक धुलाई से लेकर मेंटेनेंस भी अधिक से अधिक कोच का हो सकेगा. इसमें समस्तीपुर और सोनपुर रेलमंडल की गाड़ियों का भी मेंटेनेंस होगा. इस हाइस्पीड ट्रेन के लिए अलग से डिपो अनिवार्य होता है.अलग से डिपो नहीं होने से प्रस्तावित वंदे भारत को चलाने की बात पर संबंधित विभाग रख-रखाव व सफाई-धुलाई को लेकर हाथ खड़े कर लेते हैं. अभी सोनपुर रेलमंडल में मुजफ्फरपुर और बरौनी, दो छोटे-छोटे कोचिंग डिपो हैं.इसमें डेढ़ सौ के करीब कोच का मेंटेनेंस होता है.

लखनऊ, रांची व हावड़ा के लिए चले वंदे भारत

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बीते दिनों रविवार को बेतिया के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने मुजफ्फरपुर से पटना तक नमो भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की. वहीं पूरे कार्यक्रम व प्रोजेक्ट के बारे में उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर शेयर किया गया. वहीं पूर्व मध्य रेल की ओर से भी इसे जारी किया गया है. हेमंत गुप्ता नाम के यूजर ने रेल मंत्री से मुजफ्फरपुर से टाटानगर, लखनऊ, एनजेपी, हावड़ा व रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की. वहीं प्रिंस कुमार ने मुजफ्फरपुर से पलामू के लिए ट्रेन दिए जाने की मांग की. जय कुमार ने वैशाली एक्सप्रेस को सरायगढ़ तक विस्तारित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन