ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, शव बरामद

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सीहो एवं ढोली रेलवे स्टेशन के मध्य रघुवरपुर गांव के निकट रेललाइन पर अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया.
सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सीहो एवं ढोली रेलवे स्टेशन के मध्य रघुवरपुर गांव के निकट रेललाइन पर अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की बात कही है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. शव दो भागों में बंट चुका है. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










