Muzafffarpur : मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Jul 2025 6:50 PM

विज्ञापन

Muzafffarpur : मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के उनसर हाइस्कूल के समीप निजी जमीन से मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. भू-स्वामी की शिकायत पर पहुंची पुलिस को देख दोनों ट्रैक्टर के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये़ वहीं तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को चालक लेकर फरार हो गये. पीड़ित भू-स्वामी उनसर पंचायत के पराती गांव निवासी शिवनाथ राय ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी निजी जमीन में जबरन मिट्टी का खनन किया जा रहा था. रोकने का प्रयास करने पर उल्टे अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी देने लगा. मिट्टी खनन बहलोलपुर गांव के रणवीर सहनी की जेसीबी से किया जा रहा था, जिसे पराती गांव के दिलीप राय द्वारा ढुलाई की जा रही थी. इस दौरान 25 फुट जमीन में मिट्टी खनन कर गड्ढा कर दिया गया है. भू-स्वामी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि जबरन मिट्टी खनन करने की शिकायत मिली थी. मामले में दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. साथ ही जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन