विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, पिस्तौल व गोली बरामद

सकरा प्रखंड के विशनपुर बखरी गांव स्थित आम के बगीचा में पुलिस ने घेराबंदी कर 22 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने विशनपुर बखरी में बागीचा में की कार्रवाई प्रतिनिधि, सकराप्रखंड के विशनपुर बखरी गांव स्थित आम के बगीचा में पुलिस ने घेराबंदी कर 22 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक गोली एवं भारी मात्रा में शराब पैकिंग के उपकरण बरामद किये गये. तस्करों में विशनपुर बखरी गांव निवासी संतोष कुमार एवं समस्तीपुर जिला के महम्मदा हरिपुर निवासी मिथिलेश कुमार है. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि विशनपुर बखरी स्थित उक्त बगीचा में शराब तस्करी के साथ पैकिंग की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद थानाध्यक्ष, एसआइ राहुल रंजन, एसआइ आशीष ठाकुर, एसआइ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बगीचा की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस को देखकर सभी भागने लगे. पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब, पिस्तौल व गोली के साथ थाना लायी. थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज किया गया है़ बताया गया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










