डंपर की ठोकर से टूटी पेड़ की डाली बाइक पर गिरी, शिक्षिका की मौत

डंपर की ठोकर से टूटी पेड़ की डाली बाइक पर गिरी, शिक्षिका की मौत
प्रतिनिधि, मीनापुर मुजफ्फरपुर-शिवहर मार्ग पर गंगा सागर पुल दरहीपट्टी व अलीनेउरा हनुमान मंदिर के बीच पेड़ की डाली टूट कर बाइक पर गिरने से एक शिक्षिका की मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे एचएम की हालत नाजुक है़ दोनों राजकीय मध्य विद्यालय तालिमपुर में पदस्थापित थे और सोमवार की सुबह घने कोहरे के बीच दोनों विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान घटना हो गयी़ बताया गया कि विद्यालय के प्रभारी एचएम बाइक चला रहे थे और शिक्षिका पीछे बैठी थी. इसी बीच अलीनेउरा हनुमान मंदिर के पास एक पेड़ की डाली टूटकर बाइक पर गिर गयी, जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गयी और एचएम गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. गंभीर स्थिति में वे एसकेएमसीएच में भर्ती हैं. मृत शिक्षिका की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की 27 वर्षीया विशाखा के रूप में हुई है. उनका चयन बीपीएससी द्वारा आयोजित टीआरई-1 में हुआ था़ विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि विशाखा अपने प्रभारी एचएम फूलबाबू राय (58) के साथ एक ही बाइक से विद्यालय जा रही थी. शिक्षिका एमडीडीएम कॉलेज के नजदीक रहती थी़ एचएम अखाड़ाघाट में अपने डेरा पर रहते हैं. एचएम मूलरूप से बोचहां थाना क्षेत्र के शिवराहां मझौलिया गांव के निवासी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




