कमलेश सहनी की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 23 Mar 2025 9:54 PM

विज्ञापन

कमलेश सहनी की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

13 नामजद में से अब तक चार आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी भैंस चोर होने के संदेह में कटरा के युवक की पीटकर कर दी गयी थी हत्या प्रतिनिधि, गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव में भैंस चोरी का आरोप लगाकर कटरा निवासी कमलेश सहनी हत्याकांड में पुलिस की लगातार सघन छापामारी जारी है. पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. वहीं पूर्व में ही एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मुख्य नामजद आरोपी विश्वनाथ राय, सुमित कुमार व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अभी तक 13 नामजद आरोपी में चार आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस द्वारा लगातार सघन छापामारी जारी है, जल्द ही अन्य सभी फरार आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा. जानकारी हो कि भैंस चोरी के संदेह में कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव के एक साधारण मजदूर को पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी.बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करने अपने घर से समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव अपने बहन के घर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में उसे भैंस चोर समझकर रमौली गांव में उसकी हत्या कर दी गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन