मुजफ्फरपुर: बोचहां में सांप के डंसने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Family members mourning after a five-year-old boy died due to a snakebite in Bochahan, Muzaffarpur.

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के तमोलिया गांव में विषैले सांप के डंसने से 5 वर्षीय मासूम मो. अफजल की मौत हो गई. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत मझौली पंचायत के तमोलिया गांव में विषैले सांप के डंसने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

घर लौटने के बाद हुआ हादसा

मृतक की पहचान तमोलिया गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी मोहम्मद रसूल के 5 वर्षीय पुत्र मो. अफजल के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अफजल अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां से घर लौटा था. इसी दौरान वह अपने झोपड़ीनुमा घर में गया, जहां किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया.

शुरुआत में बच्चे को सांप दिखाई नहीं दिया. कुछ देर बाद उसने दर्द की शिकायत अपनी मां से की.

अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने बताया कि बच्चे की मां ने जख्म वाले स्थान पर कपड़ा बांध दिया. इसके बाद बच्चा सामान्य रूप से बिस्कुट खा रहा था. थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद परिजनों को सांप काटने की आशंका हुई.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित प्रभात तारा अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो गई.

सांप को पकड़कर मार डाला

घटना के बाद ग्रामीणों ने घर के आसपास खोजबीन की. इस दौरान सांप को पकड़ लिया गया और उसे मार दिया गया. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रशासन को दी गई सूचना

उप मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को दफना दिया.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन