महवल फुटवियर क्लस्टर में तीन कंपनियों ने यूनिट लगाने का दिया प्रस्ताव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 1:44 AM

विज्ञापन

महवल फुटवियर क्लस्टर में तीन कंपनियों ने यूनिट लगाने का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन

-बियाडा से प्रमोट किये जाने से निवेशकों की नजर में आया क्लस्टर मुजफ्फरपुर. महवल स्थित लेदर फुटवियर क्लस्टर में यूनिट लगाने के लिए तीन कंपनियों ने रुचि दिखायी है, जिनके प्रस्तावों पर पटना बियाडा की ओर से विचार किया जा रहा है. जल्द ही बाहर की कुछ कंपनियों को यूनिट लगाने के लिए जगह आवंटित किये जाने की उम्मीद है. धीरे-धीरे लेदर क्लस्टर की रफ्तार बढ़ने लगी है. हाल के दिनों में कई बाहरी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने महवल में भ्रमण कर पूरे इंडस्ट्री एरिया व वहां की इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखा है. दूसरी ओर बियाडा की ओर से लगातार आधिकारिक सोशल पेज पर लेदर फुटवियर क्लस्टर को प्रमोट किया गया है. इससे देश भर के निवेशकों की नजर में क्लस्टर सामने आया है. बता दें कि महवल में औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा व एरिया घेराबंदी के बाद से अभी तक एक भी निवेशक का जगह आवंटित नहीं हुआ है, हालांकि अब इसकी शुरूआत होने की उम्मीद है. मल्टी स्टोरी फैक्ट्री बिल्डिंग टेंडर की प्रक्रिया में बियाडा की ओर से लेदर क्लस्टर में मल्टी स्टोरी फैक्ट्री बिल्डिंग बनाने की तैयारी चल रही है. इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से यह योजना टेंडर की प्रक्रिया में है. उद्योग विभाग के प्लानिंग के तहत भवन का निर्माण होने के बाद यहां भी प्लग एंड प्ले योजना के तहत उद्यमियों को यूनिट शुरू करने के लिए जगह आवंटित की जायेगी. इस योजना के तहत सीधा मशीन ला कर उद्यमी उत्पादन शुरू कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन