ePaper

Muzaffarpur : पति के निधन से सदमे में आयी पत्नी ने भी तोड़ा दम

Updated at : 26 Apr 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : पति के निधन से सदमे में आयी पत्नी ने भी तोड़ा दम

Muzaffarpur : पति के निधन से सदमे में आयी पत्नी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन

एक साथ पति-पत्नी की सजी अर्थी, एक ही जगह हुआ अंतिम संस्कार कुढ़नी प्रखंड के किशुनपुर मधुबन का मामला, गम में डूबे लोग प्रतिनिधि, कुढ़नी पति की मौत से सदमे में आयी पत्नी ने महज 12 घंटे बाद दम तोड़ दिया. यह हैरान कर देनेवाली घटना प्रखंड के किशुनपुर मधुवन की है. घटना के बाद दोनों पति -पत्नी की अर्थी एक साथ सजी और श्मशान घाट के लिए निकाली गयी. दोनों को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. यह देख हर किसी की आंखे डबडबा गयीं. बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कैलाश बैठा (55) का निधन हो गया. पति के निधन पर पत्नी सहित परिजनों में कोहराम मचा रहा. शनिवार की सुबह कैलाश बैठा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में लोग जुटे थे. इसी बीच पति की सज रही अर्थी को देख पत्नी गुजरी देवी (50) ने भी दम तोड़ दिया. ग्रामीणों के मुताबिक, पति की मौत के सदमे में पत्नी की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है. इसके बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. फिर मृत कैलाश के साथ उनकी पत्नी का भी अंतिम संस्कार के लिए अर्थी सजायी गयी. एक साथ घर से निकली पति और पत्नी की अर्थी को देख हर कोई गम में डूब गया. लोगों ने गम के साथ यह भी बताया कि पत्नी ने साथ जीने और मरने की कसम को पूरा किया है. इसकी जानकारी पड़ोसी अजय ठाकुर ने देते हुए घटना पर दुख जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन