ePaper

Muzaffarpur : झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं के ढाई लाख रुपये ले भागे उचक्के

Updated at : 24 Jun 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं के ढाई लाख रुपये ले भागे उचक्के

Muzaffarpur : झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं के ढाई लाख रुपये ले भागे उचक्के

विज्ञापन

शाहपुर मरीचा पंचायत के छपकी और सुबधिया नूर गांव का मामला तांत्रिक के वेश में पहुंचे उचक्कों ने दो गांवों में दिया घटना को अंजाम प्रतिनिधि, मनियारी शाहपुर मरीचा पंचायत के छपकी और सुबधिया नूर गांव में मंगलवार को झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक के वेश में पहुंचे दो उचक्कों ने महिलाओं को झांसे में लेकर ढाई लाख रुपये ले भागे़ वहीं दोनों पीड़ितों ने थाने में देर शाम तक आवेदन नहीं दिया था. छपकी गांव निवासी ननकी साह की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे एक बाइक दो तांत्रिक घर के पास उतरे और मुझे बुलाकर कहा कि तुम्हारे घर व परिवार के सदस्यों पर भूत-प्रेत का साया है. हमारी पूजा से तुम्हारे घर व सभी सदस्यों का कल्याण हो जायेगा. इसके बाद दोनों ने मुझे झांसे में लेकर पहले पांच हजार ठग लिये़ उसके बाद परिवार के सदस्यों को जंतर देने के नाम पर दुबारा चार हजार रुपये ले लिये़ वहीं दिये हुए पांच जंतरो में एक को घर के अंदर जलाने के लिए भेजा़ इसी बीच मौका देख दोनों तांत्रिक फरार हो गये. इसके बाद दोनों उचक्के सुबधिया नूर गांव निवासी विमल राम के घर पहुंचे. वहां पहुंचते ही महिलाओं को बुलाने लगे. घर से निकलते ही मुन्नी देवी ने दोनों बाबाओं को पैर छूकर प्रणाम किया. तुरंत उचक्कों ने कहा कि तुम्हारा पति घर पर नहीं है़ उसकी मौत कैंसर से होने वाली है. पूजा-पाठ करना होगा, तो वह स्वस्थ हो जायेगा़ पीड़ित मुन्नी देवी ने बताया कि उचक्कों ने मुझे पति की मौत का झांसा देकर मुझे अपने वश में कर लिया़ फिर वहां पास में खड़ी महिलाओं को जाने को बोला़ उसके बाद उचक्कों ने बोला मकान बनाने के लिए पैसा रखी हो, उसे लाकर यहां रखो़ मंत्र जाप कर तुम्हारे पति का इलाज कर देंगे और घर में ही बुरी आत्मा को खत्म कर देंगे, जिसके बाद तुम्हारा सारा कष्ट समाप्त हो जायेगा. उसके झांसे में आकर मकान बनाने के लिए वर्षों से जमा किये गये ढाई लाख रुपये लाकर उनके पास रख दिया़ उसके बाद देानों ने मुझे अगरबत्ती जलाकर देते हुए बोला कि पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आओ़ तब तक हम तुम्हारी घर से बुरी आत्मा को भगाता हूं. पीपल के पास अगरबत्ती खोंसकर लौटी, तब तक उचक्के मेरे रुपये लेकर भाग चुके थे. थानेदार देवब्रत कुमार ने बताया कि पीड़ितों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. शिकायत देने के बाद कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन