ePaper

नये आयकर विधेयक से होगा सरलीकरण, आयेगी पारदर्शिता

Updated at : 17 Aug 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
नये आयकर विधेयक से होगा सरलीकरण, आयेगी पारदर्शिता

नये आयकर विधेयक से होगा सरलीकरण, आयेगी पारदर्शिता

विज्ञापन

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने किया प्रत्यक्ष कर सम्मेलन

कई जिलों से शामिल हुये सीए, आयकर और जीएसटी के अधिनियम पर हुइ चर्चा

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की डायरेक्ट टैक्स कमिटी के तत्वावधान में रविवार को मिठनपुरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रत्यक्ष कर सम्मेलन का आयोजन किया गया. मेजबानी मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट व दरभंगा ब्रांच ने संयुक्त रूप से की. दोनों शाखाओं ने अपना स्थापना दिवस भी मनाया. इस मौके पर प्रोग्राम डायरेक्टर और सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा मौजूद रहे. मुख्य वक्ता सीए डॉ गिरीश आहूजा ने नये आयकर विधेयक पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह विधेयक करदाताओं के लिए सरलीकरण, पारदर्शिता और दक्षता का मार्ग प्रशस्त करेगा. कई प्रावधान छोटे व मध्यम उद्योगों को राहत देने वाले हैं, वहीं उच्च आय वर्ग के लिए कर संरचना को अधिक न्यायसंगत बनाया गया है. सीए पंकज शाह ने टैक्स ऑडिट और जीएसटी के प्रभाव पर कहा कि जीएसटी ने टैक्स ऑडिट की प्रक्रिया को कहीं अधिक समग्र बना दिया है. अब चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को केवल आयकर ही नहीं, बल्कि अप्रत्यक्ष कर अनुपालन की सटीकता पर भी विशेष ध्यान देना होगा. टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में जीएसटी डेटा का सही मिलान वित्तीय अनुशासन को और मजबूत करता है. तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता सीए ललित कुमार केजरीवाल व सीए प्रकाश कुमार ने की. इस मौके पर अतिथियों ने इ-मैगजीन शुभारंभ का विमोचन किया. इस पत्रिका के मुख्य संपादक सीए शशि भूषण कुमार हैं, जिन्हें सीए प्रेम कुमार झा, सीए राजेश कुमार, सीए प्रकाश कुमार, सीए सौरभ कुमार, सीए विकास कुमार सिंह व सीए राकेश कुमार सिन्हा का सहयोग प्राप्त है. अध्यक्षता सीए शशि भूषण कुमार व दरभंगा के सीए नवल किशोर मिश्रा ने किया. संचालन सीए सौरभ कुमार, सीए निकेत नाथानी व सीए प्रवीण भूषण ने किया. इस मौके पर 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व कई गैर-सीए प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन