Muzaffarpur : दो फाइनेंस कर्मियों से बदमाशों ने लूटे 37 हजार रुपये व मोबाइल

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : दो फाइनेंस कर्मियों से बदमाशों ने लूटे 37 हजार रुपये व मोबाइल

दो फाइनेंस कर्मियों से बदमाशों ने लूटे 37 हजार रुपये व मोबाइल

विज्ञापन

पारू़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो फाइनेंस कर्मियों से करीब 37 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया़ फतेहाबाद गांव से समूह का पैसा लेकर सरैया स्थित ब्रांच लौट रहे संदीप कुमार से हथियार के बल पर नकद 36 हजार रुपये और मोबाइल बदमाशों ने छीन लिया़ कंपनी के ब्रांच मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि संदीप समूह का पैसा लेकर लौट रहा था. उसी दौरान फतेहाबाद गांव में बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया. उसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर वारदात को अंजाम दिया. वहीं, एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी रोहित कुमार और सरोज कुमार विजिट कर जाफरपुर लौट रहा था. जाफरपुर गांव के पास सुनसान जगह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर दोनों कर्मियों से मोबाइल, इयर फोन और नकद 800 रुपये लूट लिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि रुपए छीनने की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन