Muzaffarpur : दरवाजे पर गड़े पोल में बच्ची को लगा करेंट, मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : दरवाजे पर गड़े पोल में बच्ची को लगा करेंट, मौत

Muzaffarpur : दरवाजे पर गड़े पोल में बच्ची को लगा करेंट, मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव में शुक्रवार की दोपहर दरवाजे के सामने गाड़े गये बिजली पोल में नवल महतो की पांच वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी को करेंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. इस बाबत मृतिका की मां पूजा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. पूजा देवी ने बताया कि मेरी बेटी शिवानी कुमारी घर के बगल में स्कूल से करीब एक बजे दिन में घर आ रही थी़ इसी दौरान दरवाजे पर गाड़े गये बिजली पोल की चपेट में आने से करेंट लग गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के लिए थाली लाने घर जा रही थी़ इसी दौरान बिजली पोल की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन