ePaper

उत्पाद विभाग की शराब के ग्रामीण ''''हॉटस्पॉट'''' पर पैनी नजर, कसेगा शिकंजा

Updated at : 16 Aug 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की शराब के ग्रामीण ''''हॉटस्पॉट'''' पर पैनी नजर, कसेगा शिकंजा

उत्पाद विभाग की शराब के ग्रामीण ''हॉटस्पॉट'' पर पैनी नजर, कसेगा शिकंजा

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उत्पाद विभाग की शराब की ””हॉटस्पॉट”” को चिन्हित करने में जुट गयी है. ग्रामीण इलाके में पूर्व में तीन दर्जन से अधिक गांव चिन्हित किए गए थे. देशी व चुलाई शराब का निर्माण किया जा रहा था. उत्पाद टीम अब गोपनीय तरीके से उन इलाकों में वर्तमान में क्या स्थिति है, इसकी जानकारी जुटा रही है. चुनाव से पूर्ण हथौड़ी, कांटी थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से उत्पाद टीम अलर्ट मोड में है. इस बीच कांटी थाना के पहाड़पुर से नकली विदेशी शराब बनाने की भारी मात्रा में सामग्री पकड़े जाने के बाद से उत्पाद टीम की कान खड़ा हो गया है. उत्पाद विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि केवल देसी शराब ही नहीं, बल्कि विदेशी शराब की तस्करी पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जिले के सभी नौ महत्वपूर्ण चेक-पॉइंट्स पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही है ताकि अवैध रूप से लाई जा रही महंगी विदेशी शराब की खेपों को सीमा पर ही पकड़ा जा सके. विशेष छापेमारी दल का गठन इस अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए उत्पाद विभाग ने एक अत्यंत सक्रिय और विशेष छापेमारी दल का गठन किया है. इस दल का नेतृत्व तीन अनुभवी और तेज-तर्रार इंस्पेक्टर कर रहे हैं, जिनकी निगरानी में विभिन्न जिलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाए जाएंगे. टीम को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण और बिक्री से जुड़े बड़े मामले सामने आ चुके हैं. दियारा (नदी के किनारे के निचले और अक्सर बाढ़ से प्रभावित इलाके) क्षेत्रों में लागू की जा रही है. ये क्षेत्र अक्सर दुर्गम होते हैं और अवैध शराब भट्ठियों के लिए आदर्श ठिकाने बन जाते हैं. हाइ-स्पीड बोट्स का इस्तेमाल नदी मार्गों से इन दुर्गम क्षेत्रों तक तेजी से पहुंचने के लिए किया जाएगा. ड्रोन कैमरों की मदद से हवाई सर्वेक्षण कर घने जंगलों या दूरदराज के इलाकों में छिपी हुई अवैध शराब भट्ठियों और भंडारण स्थलों का पता लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन