सीडीपीओ कार्यालय के राजदार का रेल लाइन किनारे मिला शव
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Apr 2025 10:19 PM
सीडीपीओ कार्यालय के राजदार का रेल लाइन किनारे मिला शव
औराई. थाना क्षेत्र की धरहरवा पंचायत के कटौझा निवासी केदार साह (55) का शव बुधवार की दोपहर मीनापुर थाना के झपहां स्थित रेललाइन के समीप पाया गया. शव मिलने की सूचना पर परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया. मृत केदार साह आंगनबाड़ी सेविका किरण देवी के पति थे़ औराई स्थित सीडीपीओ कार्यालय से उनका बेहतर तालमेल था. शव मिलने की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पूर्वे, पंसस प्रतिनिधि ध्रुव पासवान, अशोक कुमार समेत परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गये. परिजनों ने बताया कि किसी का फोन आने के बाद वे सुबह आठ बजे घर से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे़ मगर उनका शव झपहां में कैसे मिला, यह जांच का विषय है़ वहीं देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उन्हें चार बेटी व दो बेटे हैं. बताया गया कि सेविका के पति होने के कारण केदार साह (मृतक) औराई स्थित सीडीपीओ कार्यालय के मुख्य राजदार थे़ वे आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व कार्यालय के बीच संवाद स्थापित करने का काम थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










