बूढ़ी गंडक नदी किनारे पानी में युवक का शव मिला

बूढ़ी गंडक नदी किनारे पानी में युवक का शव मिला
मुस्तफापुर पंचायत के बगाही वार्ड-1 में लोगों ने शव देखा अधिकांश समय अपने ससुराल में ही ज्यादा रहता था युवक प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र की मुस्तफापुर पंचायत के बगाही वार्ड-1 में शुक्रवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी किनारे पानी में एक युवक का शव देख लोगों ने शोर मचाया़ देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा़ लोगों ने इसकी सूचना कांटी थाना को दी. थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, संतोष कुमार सिंह जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की सहायता से शव पानी से बाहर निकाला. मृत युवक की पहचान चकिया निवासी रामाज्ञा सहनी के पुत्र विनोद सहनी के रूप में की गयी. आसपास के लोगों के अनुसार, विनोद सहनी मीनापुर के मानिकपुर स्थित अपने ससुराल में ही ज्यादा रहता था. मानिकपुर निवासी राधे सहनी विनोद के ससुर हैं. थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि बगाही स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पानी में अधेड़ का शव बरामद किया गया है. पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख छानबीन कर रही है. बताया कि अभी तक मृतक के परिजन द्वारा कोई आवेदन नहीं मिला है. थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




