बीआरएबीयू का वार्षिक बजट होगा 1050.02 करोड़

Updated at : 10 Mar 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
बीआरएबीयू का वार्षिक बजट होगा 1050.02 करोड़

बीआरएबीयू का वार्षिक बजट होगा 1050.02 करोड़

विज्ञापन

वित्त विभाग की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट को मंजूरी

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित वार्षिक बजट करीब 1050.02 करोड़ का होगा. विवि की ओर से तैयार किये गये अनुमानित बजट को वित्त समिति से मंजूरी मिल गयी है. सबसे अधिक राशि का आकलन वेतन व पेंशन मद में किया गया है. वेतन के मद में वर्ष 2025 – 26 में 319.53 करोड़ का आकलन किया गया है. पेंशन मद में 2025- 26 में 351.53 करोड़ का आकलन किया गया है, जबकि 2024-25 में यह 377.24 करोड़ का था. कुलपति प्रो डीसी राय की अध्यक्षता में रविवार शाम वित्त समिति की बैठक हुई. अब इसे विभिन्न स्टैच्युटरी बाॅडी से पारित कराते हुए राज्य सरकार को भेजा जायेगा. विश्वविद्यालय में 27 मार्च को सीनेट की बैठक होगी.

सत्र 2025 – 26 के विभिन्न मदों में सरकार को भेजी जाने वाली डिमांड (करोड़ में)

स्टैच्युटरी ग्रांट – 2.54 करोड़

अतिथि शिक्षकों का रेमुनरेशन – 49.12 करोड़

आउटसोर्सिंग नन टीचिंग स्टाफ – 5.13 करोड़

नव निर्माण, रेनोवेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस – 94.67 करोड़

कंप्यूटर और प्रयोगाशाला – 5 करोड़

तरंग – एकलव्य – 1.38 करोड़

एनएसएस कल्चरल वेलफेयर प्रोग्राम – 1.21 करोड़

विभिन्न कल्याणकारी योजना के लिए – 2.59 करोड़

यूजीसी फेलोशिप – स्कालरशिप डेवलपमेंट – 5.91 करोड़

रूसा (यूनिवर्सिटी) – 14.48 करोड़

एचआरडीसी – 8.90 करोड़

यूनिवर्सिटी का कंप्यूटराइजेशन – 7.32 करोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन