घर से लापता किशाेर होटल से बरामद

साहेबगंजथाना क्षेत्र के धनैया निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ दिलीप कुमार के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार को पुलिस ने शनिवार को नवल किशोर चौक के पास से बरामद कर लिया.
ट्यूशन जाने के लिए बड़े भाई ने की थी किशोर की पिटाई नाराज होकर भागा था किशोर, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया प्रतिनिधि, साहेबगंज थाना क्षेत्र के धनैया निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ दिलीप कुमार के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार को पुलिस ने शनिवार को नवल किशोर चौक के पास से बरामद कर लिया. वह नवल किशोर चौक के पास एक होटल में काम कर रहा था. वह बीते गुरुवार की शाम से लापता था़ होटल मालिक ने बताया कि वह बीते शुक्रवार को होटल पर काम मांगने के लिए पहुंचा था. बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं. वह भूखा है. होटल मालिक ने उसे खिलाया व काम पर रख लिया. इधर, पुलिस व उसके परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे. किसी ने उसे होटल पर काम करते देखा व इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई ने ट्यूशन जाने के लिए उसकी पिटाई की थी. इस कारण वह घर से भाग गया था. जानकारी हो कि वह अपनी बड़ी बहन व बड़े भाई के साथ माई स्थान स्थित किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. उसके लापता होने पर उसकी बरामदगी के लिए पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया था. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि कोर्ट में शुभम कुमार का बयान दर्ज कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




