मनचलों के डर से पढ़ाई नहीं छूटेगी, महिला टीम करेगी गश्त

Updated at : 30 May 2024 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
मनचलों के डर से पढ़ाई नहीं छूटेगी, महिला टीम करेगी गश्त

मनचलों के डर से पढ़ाई नहीं छूटेगी, महिला टीम करेगी गश्त

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मनचलों के डर से बेटियों की पढ़ाई नहीं छूटेगी. महिला पुलिस अफसरों की विशेष टीम स्कूल व कोचिंग के बाहर गश्त कर पढ़ने के लिए आने वाली लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी. इसके लिए सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनायी गयी है. नयी व्यवस्था के तहत बुलेट सवार पुलिस कर्मी प्रोटेक्शन गैंग व मनचलों पर शिकंजा कसेंगी. जल्द ही जिला पुलिस महिला पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन करेगी. यह टीम बाइक पर सवार होगी और बड़े- बड़े निजी स्कूल, कोचिंग और पार्क में जाकर गश्त करेगी. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत एक्शन लेगी. जिस-जिस स्कूल व कोचिंग में यह टीम गश्ती करेगी वहां एक विजिटिंग रजिस्टर पर भी साइन करेगी. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित इस टीम की मॉनीटरिंग खुद करेंगे. उन्होंने बताया कि स्मार्ट पुलिसिंग के तहत अब शहर में महिला पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम स्कूल व कोचिंग के आसपास गश्त लगाएगी. टीम जांच करेगी कि किसी बच्ची को तो परेशान नहीं किया जा रहा है. अधिकांश शिकायतें आती हैं कि कोचिंग व स्कूल से निकलने वाली छात्राओं के साथ बाइक सवार मनचले बदसलूकी करते रहते हैं, वहीं, लड़कों से प्रोटेक्शन गैंग वाले अवैध तरीके से रुपये की वसूली करते हैं. जिला पुलिस को हाल में ही मुख्यालय से स्मार्ट पुलिसिंग व क्राइम एंड कंट्रोल के लिए 31 बाइक दी गयी है. अब महिला पुलिस पदाधिकारी व सिपाहियों की एक विशेष टीम बनाकर स्कूल व कोचिंग व पार्कों के बाहर निगरानी की जायेगी. इस प्रोजेक्ट पर वरीय पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है. निर्भीक होकर बेटियां स्कूल व कोचिंग में पढ़ने जाएं, यही जिला पुलिस की प्राथमिकता है. सीसीटीवी कैमरा को आइट्रिपलसी से जोड़ने की तैयारी जिला पुलिस शहर के बड़े-बड़े स्कूल व कोचिंग के बाहर लगे कम से कम दो से तीन कैमरा को स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल रूप से जोड़ेगी. इसकी मदद से पुलिस स्कूल व कोचिंग के बाहर की गतिविधियों पर नजर रखेगी. अगर कहीं कुछ भी गलत होता दिखेगा तो कंट्रोल रूप से तुरंत पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी जाएगी. इसके बाद आने वाले दिनों में शहर के सभी प्रमुख कॉलेजों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन