Muzaffarpur Road Accident: ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, PMCH रेफर
ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर के बोचहाँ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार श्याम पासवान को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल युवक का पैर टूट गया और सिर में गहरी चोट आई है. नाजुक हालत में उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.जानिए खबर विस्तार से...
Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर बोचहां प्रखंड के गरहां चौक-हथौड़ी मुख्य सड़क पर बरहेता पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बोचहां में भर्ती कराया गया. वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के बरहेता हरिबलभ गांव निवासी 25 वर्षीय श्याम पासवान के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें..मुजफ्फरपुर: लाखों की स्मैक और नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार,खुला पारिवारिक सिंडिकेट
सिर में गंभीर चोट और पैर टूटा, पटना में चल रहा है इलाज
परिजनों ने बताया कि श्याम पासवान किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उसका एक पैर टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं. एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान बुधवार को डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच (PMCH) पटना रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
यह भी पढ़ें.. सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, केस दर्ज
फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
इस हादसे के बाद से घायल युवक के परिवार में चिंता और कोहराम का माहौल है. परिजनों का कहना है कि वे अभी श्याम के इलाज में व्यस्त हैं. इलाज पूरा होने के बाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी.
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










