मतदाता जागरूकता के लिए आज आयेंगी स्टेट स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर
Updated at : 13 May 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए आज आयेंगी स्टेट स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
जिला के वोटरों को जागरूक करने को लेकर स्टेट स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर 14 मई को खुदीराम बोस स्टेडियम में शाम में मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम में भाग लेंगी. जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधि लगातार जारी है. हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर व वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर घूम कर मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त प्रभात फेरी, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान ,शपथ कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि का कार्यक्रम संचालित है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह व उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार को सभी आवश्यक व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




