स्मार्ट सिटी : मई व जून में आयेगी केंद्रीय टीम, कूड़े के निष्पादन पर बनेगी रणनीति

Published at :15 Apr 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी : मई व जून में आयेगी केंद्रीय टीम, कूड़े के निष्पादन पर बनेगी रणनीति

स्मार्ट सिटी : मई व जून में आयेगी केंद्रीय टीम, कूड़े के निष्पादन पर बनेगी रणनीति

विज्ञापन

::: 150 करोड़ रुपये मिलने है कचरा निष्पादन के लिए, सिटीज 2.0 चैलेंज में पिछले महीने ही देश के 18 शहरों के साथ मुजफ्फरपुर का हुआ है चयन

::: 16 व 17 मई को दिल्ली में है वर्क शॉप, शहरी एवं आवासन मंत्रालय कर रहा आयोजन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

स्मार्ट सिटीज 2.0 चैलेंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर का चयन होने के बाद कचरा निष्पादन की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले केंद्रीय टीम मुजफ्फरपुर का दौरा करेगी. टीम के मई के आखिरी व जून के प्रथम सप्ताह में मुजफ्फरपुर दौरा की उम्मीद है. इससे पहले सिटीज 2.0 चैलेंज प्रतियोगिता में सफल आये मुजफ्फरपुर के साथ अन्य 17 शहरों को वर्कशॉप में शामिल होने के लिए शहरी एवं आवासन मंत्रालय ने आमंत्रित किया है. 16 एवं 17 मई को दिल्ली में एक वर्क शॉप रखा है. इसमें मुजफ्फरपुर नगर निगम के आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के सीईओ नवीन कुमार के अलावा प्रोजेक्ट समन्वयक अभिषेक रमण को आमंत्रित किया गया है. दो दिनों तक चलने वाले वर्क शॉप में कचरा निष्पादन प्रक्रिया को लेकर ट्रेंड किया जायेगा. इसके बाद डीपीआर को केंद्र सरकार अंतिम रूप देते हुए स्वीकृत किये गये डेढ़ सौ करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी.

बता दें कि मुजफ्फरपुर शहर में अभी डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन तो हो रहा है. लेकिन, प्रॉपर ढंग से कचरे का निष्पादन नहीं होने के कारण शहर में बने अस्थाई डंपिंग प्वाइंट चंदवारा पानी कल कैंपस के अलावा रौतिनिया में कूड़ों का अंबार लगा है. नये तरीके से जब डीपीआर की स्वीकृति मिलेगी. तब प्रॉपर ढंग से कचरे का निष्पादन पर नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिलकर संयुक्त रूप से काम करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन