ePaper

पति से परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर मंगवाये रुपये, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार

Updated at : 19 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
पति से परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर मंगवाये रुपये, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार

पति से परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर मंगवाये रुपये, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार

विज्ञापन

:औराई थाना क्षेत्र के की एक विवाहिता शहर आयी थी फॉर्म भरने : 24 घंटे की मशक्कत के बाद अहियापुर में एक मकान में मिली : मायके वाले के समझाने के बाद पति के साथ गयी ससुराल संवाददाता, मुजफ्फरपुर दो माह पहले हुई शादी के बाद नवविवाहिता कॉलेज में फॉर्म भरने के नाम पर शहर आयी. पति से यूपीआइ पर फॉर्म भरने के नाम पर तीन हजार रुपये मंगवा लिया. फिर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गयी. विवाहिता काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज की छात्रा है. पत्नी का कुछ सुराग नहीं मिलने के बाद पति ने दो दिन पहले काजीमोहम्मदपुर थाने में पत्नी की बरामदगी को लेकर लिखित शिकायत दी थी. पुलिस को कहा था कि वह अपने स्तर से खोजबीन कर रहा है. अगर पत्नी नहीं मिलेगी तो एफआइआर कर दीजिएगा. काफी खोजबीन करने के बाद विवाहिता अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में मिली. वहां से उसका ब्वॉयफ्रेंड फरार हो गया था. मायके वाले के समझाने के बाद विवाहिता अपने पति के साथ जाने को तैयार हो गयी. इसके बाद पति ने थाने आकर एफआइआर दर्ज करने से इनकार कर दिया. पुलिस को दिये जानकारी में औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया था कि करीब दो माह पहले उसकी शादी रामपुर हरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से हुई थी. तीन दिन पहले उसकी पत्नी शहर कॉलेज में फॉर्म भरने का बहाना करके आयी थी. उससे यूपीआइ पर फॉर्म भरने के लिए रुपये भी मंगवाया था. लेकिन, इसके बाद पत्नी का मोबाइल ऑफ हो गया. छानबीन के दौरान पता चला कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ निकल गयी है. काफी खोजबीन करने के बाद वह अहियापुर थाना क्षेत्र में एक मकान में मिली है. पत्नी से पूछताछ की तो वह बोली कि प्रेमी के साथ ही रहना है. मगर, मायके वाले ने एक गलती माफ करने को कहा तो वह पत्नी को अपने साथ घर ले गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन