तिरहुत रेंज के 31 जमादार की सेवा संपुष्टि पर डीआइजी की बैठक में लगी मुहर

Seal put in DIG meeting
मुजफ्फरपुर. तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने सेवा संपुष्टि व एसइपी व एमसीपी की बुधवार को बैठक किया. इसमें कमेटी के सदस्य मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार, वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा, सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन व शिवहर एसपी शामिल हुए. चारों जिले में एएसआइ व आशु सअनि रैंक के पदाधिकारी जिनका सेवा संपुष्टि बकाया रह गया था. उनका मनोनयन चारों जिला के एसएसपी व एसपी ने किया. इसमें 31 जमादार व आशु सअनि की सेवा संपुष्टि पर मुहर लगी. वहीं, तिरहुत रेंज के पुलिसकर्मी जिनकी सेवा का 10 साल या उससे अधिक हुआ है उसकी वेतन बढ़ोतरी को लेकर भी बैठक की गयी. जिसमें चोरों जिलों से पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




