धुंधली अभिलेखों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन की होगी जांच

धुंधली अभिलेखों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन की होगी जांच
मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
सूबे में राजस्व अभिलेखों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. करोड़ों पन्नों को अब तक स्कैन किया जा चुका है, लेकिन विभागीय समीक्षा में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. दरअसल कई ऐसे पन्ने हैं, जो धुंधले स्कैन हो रहे हैं. इससे इन पन्नों को पढ़ने में बहुत परेशानी हो रही है. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक ने सभी समाहर्ताओं को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि सभी स्कैन किए गए पन्नों की जांच करने को कहा है. ताकि इसका पता लगाया जा सके कि कितने पन्ने ऐसे हैं जिसे पढ़ने में परेशानी हो रही है.बताया गया कि ऐसा अधिकांश पुराने अभिलेखों में देखने को मिला है. उन्होंने इसकी जांच कर तुरंत संबंधित एजेंसी को अवगत कराने को कहा है, जिसके साथ स्कैनिंग के लिए इकरारनामा किया गया है. ताकि धुंधली और अपठनीय पन्नों को दोबारा स्कैन कर इसे पठनीय बनाया जा सके. शीघ्र इसकी जांच करते हुए निदेशालय को भी रिपोर्ट भेजने को कहा है. विदित हो कि राजस्व अभिलेखों को सुरक्षित करने के लिए सभी जिलों में स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है.
कलेक्ट्रेट में बनेगा माॅडर्न अभिलेखागारपुराने अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए मॉडर्न अभिलेखागार के लिए जिला कलेक्ट्रेट के परिसर में जमीन चिह्नित किया गया है. इसकी जमीन का साइट प्लान और इसके निर्माण का प्रस्ताव को भवन निर्माण विभाग को उपलब्ध कराया गया है. इसके बाद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसको मुख्यालय स्थित विभाग के वास्तुविद को भेजा दिया है. वहां से जल्द सहमति मिलने पर नक्शा बनाने का काम शुरू करा दिया जायेगा. इसके बाद विभाग से अब प्रशासनिक स्वीकृति ली जाएगी. इसको स्वीकृति मिलने पर नए भवन के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा. सारी प्रक्रिया पूरी होने पर नए भवन के निर्माण कार्य के हेतु का निविदा निकाला जाएगा. तब निर्माण कार्य शुरू करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




