ePaper

Sarkari Naukri: मुजफ्फरपुर में 22 केंद्रों पर लिपिक पद के लिए हुई परीक्षा, सिविल कोर्ट की निगरानी में छात्रों ने दिया एग्जाम

Updated at : 22 Dec 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri Examination

सिविल कोर्ट की लिपिक पद के लिए परीक्षा देने पहंचे परीक्षार्थी

Sarkari Naukri: मुजफ्फरपुर में 22 केंद्रों पर लिपिक पद के लिए परीक्षा हुई. यह परीक्षा सिविल कोर्ट की निगरानी में छात्रों ने दिया.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: मुजफ्फरपुर जिले में 22 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में सिविल न्यायालयों में लिपिक के पद पर नियुक्ति को लेकर प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा हुई. सिविल कोर्ट की निगरानी में यह परीक्षा ली गयी. प्रश्नपत्र भी सिविल कोर्ट में ही स्ट्रांग रूम में रखा गया था. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से संध्या चार बजे तक चली. परीक्षा को लेकर 13,892 अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड प्राप्त हुआ था.

दो पालियों में संचालित की गयी परीक्षा

पहली पाली के लिए सुबह 8.30 से 9.30 तक और दूसरी पाली के लिए 12.30 से 1.30 तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कराया गया. इसके बाद पहुंचे कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो गये. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि शहर में जाम के कारण समय से केंद्र तक नहीं पहुंच सके. केंद्र में प्रवेश से पूर्व कई स्तर पर जांच की गयी. इसको लेकर महिला व पुरुष पुलिसबल की तैनाती की गयी थी. केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी, न्यायिक अधिकारी की तैनाती की गयी थी.

सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में आसान रहे प्रश्न

परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि दो घंटे की परीक्षा में 90 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर ओएमआर सीट पर देना था. इसमें भाषा के विषय हिंदी-अंग्रेजी के 20-20, गणित और रिजनिंग के 10-10, कंप्यूटर साइंस और जीएस के 15-15 प्रश्न पूछे गये थे. कंप्यूटर साइंस के कुछ प्रश्नों का स्तर मॉडरेट था. अन्य विषयों के प्रश्न आसान थे. अभ्यर्थी विशाल रंजन, सुकेश, प्रिया झा आदि ने बताया कि निगेटिव मार्किंग नहीं होने के कारण सभी प्रश्नों का उत्तर दे दिया. अधिकतर परीक्षार्थियों ने समय से पहले ही प्रश्नों को हल कर लिया.

Also Read: SSC MTS Result 2024: कल जारी हो सकता है एसएससी एमटीएस का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन