SSC MTS Result 2024: कल जारी हो सकता है एसएससी एमटीएस का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

SSC MTS Result
SSC MTS Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा का परिणाम कल जारी कर सकता है, ऐसे में जानें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट.
SSC MTS Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है. यह परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया. परीक्षा के बाद, 26 नवंबर को SSC ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और अगर किसी प्रश्न के उत्तर में कोई गलती या विसंगति हो, तो वे ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकें. उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 2 दिसंबर तक का समय दिया गया था. अब, परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
एमटीएस परीक्षा का परिणाम कब तक आ सकता है ?
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आयोग परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर चुका है, और अब परिणाम तैयार किया जा रहा है. इस परीक्षा के परिणाम में कोई त्रुटि न हो, इसके लिए SSC ने आंसर की में ऑब्जेक्शन के बाद आवश्यक सुधार किए हैं. इसके बाद, उम्मीदवारों के स्कोर और कट-ऑफ को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो परिणाम में दर्शाया जाएगा. हालिया अपडेट्स के अनुसार, परीक्षा का परिणाम कल आ सकता है.
SSC MTS का परिणाम कैसे डाउनलोड करें ?
- सबसे पहले, SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर “Result” या “Results” टैब पर क्लिक करें.
- वहां “MTS Exam Result” लिंक पर क्लिक करें.
- परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक को चुनें और उस पर क्लिक करें.
- परिणाम PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे.
परीक्षा के परिणामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: JSSC CGL: दे लाठी-दे लाठी, ऐसे कर दी छात्रों की पिटाई, देखें VIDEO
Also Read: Jharkhand Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पीडीएफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










