मीनापुर के छात्र कौस्तुभ ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी

Updated:
विज्ञापन
टेंगरारी का कौस्तुभ | Prabhat Khabar Network

कौस्तुभ

मीनापुर के कौस्तुभ ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में 3300वीं रैंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मीनापुर प्रखंड के टेंगरारी गांव निवासी कौस्तुभ ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. कौस्तुभ को ऑल इंडिया रैंक 3300 प्राप्त हुई है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे मीनापुर प्रखंड में खुशी का माहौल है.

Minapur News: परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

कौस्तुभ के पिता सदयकांत आलोक राजकीय मध्य विद्यालय मुस्तफागंज में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनके बड़े भाई मृणाल गुग्गल में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. बेटे की सफलता से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है.

मुजफ्फरपुर में की थी तैयारी

कौस्तुभ ने नीट परीक्षा की तैयारी मुजफ्फरपुर स्थित परिश्रम कोचिंग संस्थान से की. नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की. उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है.

लोगों ने दी शुभकामनाएं

नीट में शानदार प्रदर्शन के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने कौस्तुभ को बधाई दी. शिक्षकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से मीनापुर के अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे.


विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

संतोष कुमार गुप्ता को पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन