मुजफ्फरपुर में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को हरी झंडी: ₹1 में मिली 5 एकड़ जमीन, लीज एग्रीमेंट संपन्न

Updated:
विज्ञापन
लीज एग्रीमेंट की कॉपी देते जिला सब रजिस्ट्रार और मुसहरी अंचल के सीओ | Prabhat Khabar Network

लीज एग्रीमेंट की कॉपी देते जिला सब रजिस्ट्रार और मुसहरी अंचल के सीओ | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर जिले में बच्चों की शिक्षा के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। ₹1 के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए 5 एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर दी गई है। अब नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन

KVS land lease agreement: मुजफ्फरपुर जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. मुशहरी प्रखंड के मुशहरी उर्फ राधानगर मौजा में नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है. जिला प्रशासन और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के बीच गुरुवार को पांच एकड़ जमीन का ऐतिहासिक लीज एग्रीमेंट संपन्न हो गया.

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेश के तहत यह कीमती जमीन केवीएस को मात्र ₹1 के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज पर दी गई है.

निबंधन कार्यालय में अधिकारियों ने डीड पर किए हस्ताक्षर

जिला निबंधन कार्यालय में मुशहरी के अंचलाधिकारी (सीओ) महेंद्र कुमार शुक्ला और केवीएस के उप-प्राचार्य पवन कुमार महतो ने आधिकारिक रूप से लीज डीड पर हस्ताक्षर किए. इस महत्वपूर्ण विलेख के निष्पादन के दौरान गवाह के रूप में बिमलेंदु कुमार और शशि भूषण मौजूद रहे. प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अवर निबंधक मनीष कुमार और सीओ ने संयुक्त रूप से लीज एग्रीमेंट की मूल कॉपी स्कूल के उप प्राचार्य को सौंप दी.

कैंपस बनने तक बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल में चलेंगी कक्षाएं

बेला इंडस्ट्रियल एरिया के पास आवंटित भूमि पर विद्यालय का स्थायी और अत्याधुनिक परिसर तैयार होने तक बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी. जब तक स्कूल का अपना भवन** बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से बीबी. कॉलेजिएट स्कूल के प्लस-टू भवन से किया जाएगा.गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को केवीएस पटना क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) की टीम और अंचल अमीन ने चयनित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया था तथा इसे नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए पूरी तरह से उपयुक्त पाया था. जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने से जिले के अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है.


विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन