प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक का मौका

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Education Department: मुजफ्फरपुर बच्चों की असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य और प्रतिभाशाली अभ्यर्थी आगामी 31 जुलाई तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं.इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (DPO) सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

प्रभारी सहायक निदेशक ने पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को लेकर ग्रामीण इलाकों, स्थानीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों तक इसकी जानकारी पहुंच सके और वे इस अवसर का लाभ उठा सकें.

पात्रता और चयन की शर्तें

  • पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के लिए विभाग द्वारा कुछ अनिवार्य शर्तें तय की गई हैं:
  • आयु सीमा:आवेदन करने वाले बच्चों की उम्र 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  • नागरिकता: आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
  • इन वर्गों के बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस

चयन प्रक्रिया को समावेशी बनाने के लिए इस बार विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पुरस्कार के लिए चयन के दौरान निम्नलिखित वर्ग के बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को उजागर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा

  • बालिकाएं (लड़कियां)
  • कमजोर वर्ग के बच्चे
  • अनुसूचित जाति (SC) समुदाय
  • अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय
  • दिव्यांग बच्चे

विभागीय स्तर पर सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से ऐसे प्रतिभावान बच्चों को चिन्हित करें और उनके नाम भेजें, ताकि उनकी असाधारण प्रतिभा की पहचान कर 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' के लिए उनके प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन